Ratlam में बेजुबान पक्षियों के लिए अनूठी पहल

Ratlam में बेजुबान पक्षियों के लिए अनूठी पहल

रतलाम। इस साल की भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मनुष्यों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों का जीवन भी अत्यंत कष्टमय हो गया है। पानी के अभाव में पक्षियों को दाना-पानी मिलना मुश्किल हो रहा है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए रतलाम के राठौड़ तेली समाज विकास समिति ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक अनूठी पहल की है। समिति ने निर्णय लिया है कि समाज के प्रत्येक घर में पक्षियों के लिए पानी के मिट्टी के सकोरे रखे जाएंगे, ताकि इस प्रचंड गर्मी में उन्हें निरंतर स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।

चारभुजानाथ मंदिर पर 3 मई से होगी शुरुआत
इस पुनीत कार्य की शुरुआत 3 मई की शाम 4 बजे चारभुजानाथ मंदिर, धानमंडी से होगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश राठौड़ ने इस अभियान के संयोजक के रूप में बताया कि समिति के सभी सदस्य आगामी सात दिनों तक समाजजनों के घर-घर जाकर सकोरों का वितरण करेंगे। यह पहल पक्षियों के लिए पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तीन सौ सकोरे के लिए सहयोग राशि आई
राठौड़ ने बताया कि समिति को अब तक करीब तीन सौ सकोरे के लिए सहयोग राशि प्राप्त हो चुकी है, जो इस अभियान की प्रारंभिक सफलता को दर्शाता है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों और अन्य दानदाताओं से इस मानवीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

सहयोग के लिए यहां कर सकते सम्पर्क

इच्छुक व्यक्ति समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना योगदान दे सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक पक्षियों तक जल पहुंचाया जा सके। इस तरह राठौड़ तेली समाज भीषण गर्मी में जीवदया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

पक्षियों के लिए सकोरे लगाकर जल-जीव संरक्षण का संदेश

रतलाम. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर खुशी एक पहल वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहर के विभिन्न कार्यस्थलों पर श्रमिकों का सम्मान किया। जीवदया का संदेश देते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर सकोरे भी लगाए। उपस्थितजनों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्था सदस्यों ने श्रमिकों को माला और श्रीफल भेंट कर उनके परिश्रम, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम संयोजक संस्था सचिव अमन माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, सुशील माथुर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला प्रभारी विशालकुमार वर्मा, निखिलेश सोनी और भूपेन्द्र गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सकोरे वितरण कर जीव दया का भी संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि मजदूर समाज की वह शक्ति है, जिसके श्रम से विकास की नींव मजबूत होती है। रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि श्रम ही सृजन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को श्रमिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सकोरे वितरण कर जीव दया का भी संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर खुशी एक पहल वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहर के विभिन्न कार्यस्थलों पर श्रमिकों का सम्मान किया। जीवदया का संदेश देते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर सकोरे भी लगाए। उपस्थितजनों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *