पूर्णिया में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने खुलेआम गोलीबारी करते हुए कार सवार दो युवकों गोली मार दी। फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक के पास की है। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। फायरिंग होते ही घटना इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बड़ी ही आसानी से भाग निकले। वहीं फायरिंग में जख्मी दोनों युवक कटिहार के रहने वाले हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बांह को चीरते हुए पेट के पास अमन को लगी गोली घायलों की पहचान कटिहार जिले के हृदयगंज निवासी अमन कुमार सानू और उसके दोस्त रोहित कुमार के रूप में हुई है। अमन कुमार सानू को गोली बांह को चीरते हुए पेट के पास लगी है, जबकि रोहित कुमार के हाथ में गोली लगी है। घायल अमन कुमार सानू ने बताया कि वह कटिहार से अपने दोस्तों के साथ पूर्णिया आया था। यहां सभी लोग पहले साथ बैठकर मटन पार्टी कर रहे थे। इसके बाद देर शाम सभी दोस्त कार में बैठकर पूर्णिया कॉलेज गेट के पास बातचीत कर रहे थे। तभी एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया गया कि बदमाशों ने आते ही कार का गेट खोलने को कहा। जब कार सवार युवकों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार फायरिंग में एक गोली अमन कुमार सानू को लगी। वही गोली रोहित कुमार के हाथ में भी जा लगी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अमन कुमार सानू की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही के-हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ जीएमसीएच पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। पूर्णिया में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने खुलेआम गोलीबारी करते हुए कार सवार दो युवकों गोली मार दी। फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक के पास की है। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। फायरिंग होते ही घटना इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बड़ी ही आसानी से भाग निकले। वहीं फायरिंग में जख्मी दोनों युवक कटिहार के रहने वाले हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बांह को चीरते हुए पेट के पास अमन को लगी गोली घायलों की पहचान कटिहार जिले के हृदयगंज निवासी अमन कुमार सानू और उसके दोस्त रोहित कुमार के रूप में हुई है। अमन कुमार सानू को गोली बांह को चीरते हुए पेट के पास लगी है, जबकि रोहित कुमार के हाथ में गोली लगी है। घायल अमन कुमार सानू ने बताया कि वह कटिहार से अपने दोस्तों के साथ पूर्णिया आया था। यहां सभी लोग पहले साथ बैठकर मटन पार्टी कर रहे थे। इसके बाद देर शाम सभी दोस्त कार में बैठकर पूर्णिया कॉलेज गेट के पास बातचीत कर रहे थे। तभी एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया गया कि बदमाशों ने आते ही कार का गेट खोलने को कहा। जब कार सवार युवकों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार फायरिंग में एक गोली अमन कुमार सानू को लगी। वही गोली रोहित कुमार के हाथ में भी जा लगी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अमन कुमार सानू की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही के-हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ जीएमसीएच पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।


