झांसी में ऑनलाइन सट्टा: दो महिलाएं गिरफ्तार, एक करोड़ 46 लाख रुपए के पीली धातु के बिस्कुट बरामद, सिपाही बर्खास्त

झांसी में ऑनलाइन सट्टा: दो महिलाएं गिरफ्तार, एक करोड़ 46 लाख रुपए के पीली धातु के बिस्कुट बरामद, सिपाही बर्खास्त

Jhansi Police takes major action against betting: झांसी पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में एक आरक्षी सहित पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरक्षी को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रॉयल पैलेस सिटी के एक फ्लैट से एक करोड़ 46 लाख रुपये के पीली धातु के बिस्किट बरामद हुए हैं। इसके साथ ही सफेद धातु के आभूषण भी बरामद हुए हैं। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है। झांसी में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, इसके लिए टीम भी गठित की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया

उत्तर प्रदेश के झांसी में सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपरी थाना बाजार और सट्टे के खिलाफ बनाई गई टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल सिटी के फ्लैट में से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जो संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जहां से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि निशाकांत पुत्री शशिकांत निवासी प्रेम नगर और यशस्वी द्विवेदी पुत्री देवेंद्र द्विवेदी निवासी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 1 करोड़ 46 लाख रुपए के पीली धातु के बिस्किट और आभूषण, 11 लाख रुपए के सफेद धातु के आभूषण, और 18 लाख 92 हजार 300 रुपए नगद बरामद हुए हैं। एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, और सट्टा संबंधी रजिस्टर भी बरामद हुए हैं।

आरक्षी का भी नाम आया सामने

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पांच अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं, जिनमें आरक्षी रजत सिंह निवासी हाथरस, सुमित साहू पुत्र रामदीन साहू निवासी प्रेम नगर, आशीष उपाध्याय निवासी कोतवाली, विशेष भार्गव निवासी सीपरी बाजार और प्रभात अग्रवाल निवासी प्रेम नगर शामिल हैं।

आरक्षी को बर्खास्त किया गया

एसएसपी ने बताया कि इसके अतिरिक्त दो या तीन अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आई हैं जो मौके पर आते थे, जिनके विषय में जांच की जा रही है। आरक्षी रजत कुमार ग्रामीण क्षेत्र के थाना में तैनात था। जिसे बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी ने बरामद करने वाली टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है। टीम के लिए 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *