शादी में जा रहे दो लोगों की एक्सीडेंट में मौत:बाइक सवार महिला को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, दो भाइयों की कार पलटी

बालाघाट जिले में सोमवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। दोनों ही मृतक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ये घटनाएं रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुईं। पहली घटना कटेगांव थाना क्षेत्र की है। कटेगांव निवासी चंद्रप्रकाश टेकाम (25) अपने भाई कृष्णा टेकाम (18) के साथ कटेगांव से कुम्हारी में एक शादी समारोह में जा रहे थे। गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चंद्रप्रकाश और कृष्णा दोनों घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र के नवेगांव और नैतरा के बीच हुई। उमेश्वरी पति शेषराम सुलाखे (52) अपनी मोटरसाइकिल से नैतरा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान एक चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश्वरी सुलाखे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई कर रही है। तस्वीरें देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *