कोटपूतली में बस-ट्रेलर में भिड़ंत, दो की मौत:ड्राइवर का केबिन चीरते हुए घुसे सरिए, 16 यात्री घायल

कोटपूतली में बस-ट्रेलर में भिड़ंत, दो की मौत:ड्राइवर का केबिन चीरते हुए घुसे सरिए, 16 यात्री घायल

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। जिससे बस ड्राइवर और एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर बुधवार रात करीब 9ः30 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। देखें हादसे के बाद के PHOTOS बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया- बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। कोटपूतली में हाईवे पर ट्रेलर खड़ा था, उसकी ना पार्किंग ना कोई संकेत लगा रखा था। इसके कारण बस पीछे से जाकर ट्रेलर में घुस गई। ट्रेलर में रखे सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक आ गए। हादसे में ड्राइवर चंद्रभवन और यात्री बिच्चू देवी की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। जिन्हें राजकीय बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तेज आवाज और चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। भिड़ंत से बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि कई यात्री उसमें फंसे रह गए। सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *