भिवानी में 2 युवतियां लापता:एक 18 साल की तो दूसरी 21 साल की, सुबह अचानक घर से हुई गायब

भिवानी में 2 युवतियां लापता:एक 18 साल की तो दूसरी 21 साल की, सुबह अचानक घर से हुई गायब

भिवानी में 2 युवतियां घर से लापता होने का मामला सामने आया है। जिनमें से एक की उम्र 18 साल है और दूसरी की उम्र 21 वर्ष है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जो दोनों युवतियां घर से सुबह के समय अचानक लापता हो गई थी। उत्तर प्रदेश के रहने वाली एक महिला ने जुई कलां पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह भिवानी के एक नजदीकी गांव स्थित ईंट भट्‌ठे पर परिवार के साथ काम करती है। 24 अप्रैल को करीब सुबह 8 बजे उसकी लड़की बिना बताए कहीं चली गई। जो सूट-सलवार पहने हुए थी। जिसकी उम्र करीब 18 साल थी। उन्होंने आज तक अपने स्तर पर सभी जगह तलाश कर लिया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके युवती की तलाश आरंभ कर दी। सबसे छोटी बहन लापता
भिवानी शहर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को दे दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई-बहन है। वह और उसकी छोटी बहन शादीशुदा हैं। वहीं सबसे छोटी बहन जो करीब 21 वर्ष की है। वह 10वीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी है। वह अविवाहित है। जो सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई। जिसके पास कोई फोन भी नहीं है। जब रिश्तेदारी में तथा आसपड़ोस में पता कर लिया, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *