मधुबनी निरीक्षण भवन में दो दिवसीय जनता दरबार का आयोजन:विधायक ने 100 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी, कार्रवाई का निर्देश दिया

मधुबनी निरीक्षण भवन में दो दिवसीय जनता दरबार का आयोजन:विधायक ने 100 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी, कार्रवाई का निर्देश दिया

मधुबनी विधायक माधव आनंद ने निरीक्षण भवन में दो दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। विधायक ने विभिन्न स्थानों और विभागों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बात कर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया। विधायक माधव आनंद ने बताया कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वे महीने में एक सप्ताह जनता के लिए देंगे। इसी प्रतिबद्धता के तहत यह जनता दरबार आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया है। माधव आनंद जिले के पहले ऐसे विधायक बन गए हैं जो शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर रहे हैं। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने निरीक्षण भवन में दो दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। विधायक ने विभिन्न स्थानों और विभागों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बात कर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया। विधायक माधव आनंद ने बताया कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वे महीने में एक सप्ताह जनता के लिए देंगे। इसी प्रतिबद्धता के तहत यह जनता दरबार आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया है। माधव आनंद जिले के पहले ऐसे विधायक बन गए हैं जो शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *