सीकर की दादिया थाना पुलिस ने 25-25 पैसे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले करीब 5 महीने से फरार थे। जैसे ही वह सीकर जिले में आए तो पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों एसपी ग्रुप के मेंबर हैं। जिनके खिलाफ दादिया पुलिस थाने में संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। SHO संजय पुनियां ने बताया कि झुंझुनूं में रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग के बीच हुई गैंगवार के बाद सीकर में दादिया पुलिस थाने में रविंद्र कटेवा और एसपी ग्रुप के करीब 10 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 111 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों गैंग पहले एक थी। जो जमीन पर कब्जा करने, फिरौती मांगने जैसी वारदातों में लिप्त थी। सोशल मीडिया पर आरोपी रील डालकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते थे। इस मामले में आरोपी सुमित कुमार(26) पुत्र श्रीचंद जाट निवासी अजीतपुरा और अजय उर्फ अज्जू(25) निवासी कूदन को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी को फतेहपुर से और दूसरे को पुलिस थाने की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अलग-अलग जगह फरारी काट रहे थे। बता दें कि रविंद्र कटेवा गैंग का रविंद्र और एसपी ग्रुप के सुनील पांड्या ने साथ मिलकर सीकर और झुंझुनू में लूट,जमीन पर कब्जा करना जैसी कई वारदात की थी। हालांकि बाद में दोनों गैंग के बीच आपसी विवाद हो गया था।


