कहलगांव नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के हत्या के बाद गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुल्तानगंज में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस सभा में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस घटना पर लोगों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, देवेंद्र कुमार, पियूष रंजन, ब्रजेश शर्मा, हुकमचंद साह, मनीषा कुमारी सहित कई वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कहलगांव नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के हत्या के बाद गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुल्तानगंज में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस सभा में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस घटना पर लोगों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, देवेंद्र कुमार, पियूष रंजन, ब्रजेश शर्मा, हुकमचंद साह, मनीषा कुमारी सहित कई वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


