परबत्ता में बीईओ स्कूलों का निरीक्षण किया:बच्चों से पढ़ाई के बारे में सवाल पूछे, मिड-डे मील के क्वालिटी की जानकारी ली

परबत्ता में बीईओ स्कूलों का निरीक्षण किया:बच्चों से पढ़ाई के बारे में सवाल पूछे, मिड-डे मील के क्वालिटी की जानकारी ली

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रदीप कुमार ने गुरुवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड सहित लगभग एक दर्जन विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान बीईओ प्रदीप कुमार ने मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन भी किया गया। इस दौरान बीईओ ने कुछ समय के लिए स्वयं कक्षा का संचालन भी किया। बीईओ ने मध्याह्न भोजन योजना, साफ-सफाई, बाल पंजी, पेयजल, पुस्तक वितरण और विद्यालय सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शौचालयों की नियमित सफाई तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। बीईओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के मेनू का पालन, समय पर कक्षाओं का संचालन और स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी। प्रदीप कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रदीप कुमार ने गुरुवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड सहित लगभग एक दर्जन विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान बीईओ प्रदीप कुमार ने मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन भी किया गया। इस दौरान बीईओ ने कुछ समय के लिए स्वयं कक्षा का संचालन भी किया। बीईओ ने मध्याह्न भोजन योजना, साफ-सफाई, बाल पंजी, पेयजल, पुस्तक वितरण और विद्यालय सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शौचालयों की नियमित सफाई तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। बीईओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के मेनू का पालन, समय पर कक्षाओं का संचालन और स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी। प्रदीप कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *