Trent Ltd का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा उछला, दूसरी तिमाही में मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

Trent Ltd का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा उछला, दूसरी तिमाही में मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

टाटा समूह की खुदरा कारोबार इकाई ट्रेंट लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को पांच प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद उसके शेयर में तेजी दर्ज की गई। बीएसई में कंपनी का शेयर 5.20 प्रतिशत चढ़कर 3,015.10 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 6.73 प्रतिशत उछलकर 3,059 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। एनएसई में शेयर 5.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,017.30 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी से कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,950.47 करोड़ रुपये बढ़कर 1,60,774.84 करोड़ रुपये हो गया।

ट्रेंट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया था कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया। महंगाई के माहौल के बीच राजस्व में वृद्धि और परिचालन लाभ में बढ़ोतरी से कंपनी की कमाई को समर्थन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *