यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया। प्रयागराज के रिजल्ट की बात करें तो दसवीं में टॉप टेन में प्रयागराज की छात्रा अविका शर्मा का नाम है। इंटर की टॉप टेन सूची में प्रयागराज के छात्र और छात्रा का नाम नहीं है। हालांकि प्रयागराज के स्कूलों का रिजल्ट काफी अच्छा गया है। यही वजह है कि पास होने वाली छात्राएं खुशी मनाते हुए स्कूलों में पहुंच रही हैं। तमाम छात्र भी खुशी में मिठाई लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। जिले में इस साल कुल 782321 हाईस्कूल में परीक्षार्थी पंजीकृत थे । जिसमें 410481 छात्र व 355105 छात्राएं शामिल थीं। खबर अपडेट की जा रही है


