पाकुड़ में निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी:दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, घर का सामान किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

पाकुड़ में निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी:दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, घर का सामान किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में रविवार को चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा के भतीजे घर पर रहते थे, जो परीक्षा देने के लिए बोकारो गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। शादी के नए कपड़े, उपकरण और बैटरी चोरी चोरों ने अलमारी में रखे शादी के नए कपड़े, बढ़ई मिस्त्री के मशीनरी उपकरण और गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी भी चुरा ली। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी। जिसके नए कपड़े और अन्य सामान भी चोरी हो गए। इस घटना से परिवार काफी आहत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी, बढ़ी सुरक्षा की मांग नगर थाना के एएसआई अरुण ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि घर से नए कपड़े, बढ़ई के उपकरण और टेंपो की बैटरी चोरी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में रविवार को चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा के भतीजे घर पर रहते थे, जो परीक्षा देने के लिए बोकारो गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। शादी के नए कपड़े, उपकरण और बैटरी चोरी चोरों ने अलमारी में रखे शादी के नए कपड़े, बढ़ई मिस्त्री के मशीनरी उपकरण और गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी भी चुरा ली। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी। जिसके नए कपड़े और अन्य सामान भी चोरी हो गए। इस घटना से परिवार काफी आहत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी, बढ़ी सुरक्षा की मांग नगर थाना के एएसआई अरुण ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि घर से नए कपड़े, बढ़ई के उपकरण और टेंपो की बैटरी चोरी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *