मधुबनी के विश्वामित्र स्थान, कलनेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा:पर्यटन विभाग ने जारी किया टेंडर, 27 करोड़ की लागत से कार्य होगा

मधुबनी के विश्वामित्र स्थान, कलनेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा:पर्यटन विभाग ने जारी किया टेंडर, 27 करोड़ की लागत से कार्य होगा

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड स्थित विश्वामित्र स्थान और कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (BSTDC) ने टेंडर जारी कर दिया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने रविवार को बताया कि यह जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन मधुबनी ने इन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, विकास और पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। तत्कालीन पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने इस प्रस्ताव पर विशेष रुचि लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई थी, जिसके बाद अब इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जारी टेंडर के अनुसार, हरलाखी स्थित विश्वामित्र आश्रम के विकास और सौंदर्यीकरण पर लगभग 1327.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के नवीनीकरण और पर्यटन विकास कार्य पर लगभग 1360.99 लाख रुपये की राशि व्यय होगी। विश्वामित्र आश्रम धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इसे महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है, जो आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। कल्याणेश्वर महादेव मंदिर भी क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि दोनों स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास से न केवल मधुबनी जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, बल्कि पूरे बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, आकर्षक परिसर और सुगम आवागमन उपलब्ध होगा। डीएम ने यह भी बताया कि इससे स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार, होटल और परिवहन व्यवसाय सहित कई क्षेत्रों को सकारात्मक लाभ मिलेगा। साथ ही, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण होने के बाद मधुबनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड स्थित विश्वामित्र स्थान और कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (BSTDC) ने टेंडर जारी कर दिया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने रविवार को बताया कि यह जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन मधुबनी ने इन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, विकास और पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। तत्कालीन पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने इस प्रस्ताव पर विशेष रुचि लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई थी, जिसके बाद अब इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जारी टेंडर के अनुसार, हरलाखी स्थित विश्वामित्र आश्रम के विकास और सौंदर्यीकरण पर लगभग 1327.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के नवीनीकरण और पर्यटन विकास कार्य पर लगभग 1360.99 लाख रुपये की राशि व्यय होगी। विश्वामित्र आश्रम धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इसे महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है, जो आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। कल्याणेश्वर महादेव मंदिर भी क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि दोनों स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास से न केवल मधुबनी जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, बल्कि पूरे बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, आकर्षक परिसर और सुगम आवागमन उपलब्ध होगा। डीएम ने यह भी बताया कि इससे स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार, होटल और परिवहन व्यवसाय सहित कई क्षेत्रों को सकारात्मक लाभ मिलेगा। साथ ही, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण होने के बाद मधुबनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *