मोगा में अस्पताल घुसकर युवक पर जानलेवा हमला:हथियार लेकर पहुंचे एक ​दर्जन बदमाश, गंभीर रूप से घायल, 9 के खिलाफ नामजद केस

मोगा में अस्पताल घुसकर युवक पर जानलेवा हमला:हथियार लेकर पहुंचे एक ​दर्जन बदमाश, गंभीर रूप से घायल, 9 के खिलाफ नामजद केस

मोगा जिले के बाघापुराना क्षेत्र के लंगेआना नया गांव में स्थित एक अस्पताल के अंदर 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में 10-12 हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर अस्पताल में घुसकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुखबीर सिंह उर्फ सुख्खा (25 वर्ष) पुत्र जगसीर सिंह, निवासी रोडे पट्टी बादल ने थाना बाघापुराना पुलिस को बताया कि यह घटना 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:15 बजे हुई। सुखबीर उस समय अस्पताल में बैठा था, तभी 10-12 व्यक्ति, जिनमें से कुछ ने अपने चेहरे ढंके हुए थे, हथियारों के साथ अस्पताल में दाखिल हो गए। हमलावरों के पास बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड, कृपाण और अन्य तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही सुखबीर सिंह पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सुखबीर के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। हमले के दौरान मौके पर मौजूद लवप्रीत सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य लोग भी इकट्ठा होने लगे। भीड़ को देखकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रगट सिंह, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सरपंच, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ गोपी, बलतेज सिंह उर्फ बल्लि और प्रगट सिंह उर्फ पग्गा सहित कुल 9 व्यक्तियों को नामजद किया है। इन सभी के खिलाफ धारा 333, 115(2), 191(3), 190, 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *