एक रात पहले पत्नी से नौकरी छोड़ने के लिए हुआ झगड़ा, अगले ही दिन कमरे में मैनेजर का मिला शव, जानें क्या है पूरी कहानी?

एक रात पहले पत्नी से नौकरी छोड़ने के लिए हुआ झगड़ा, अगले ही दिन कमरे में मैनेजर का मिला शव, जानें क्या है पूरी कहानी?

Job dispute: गुरुग्राम के सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 33 साल के ऋषभ दीक्षित केरूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। वह अमेरिकन एक्सप्रेस में मैनेजर था और गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में अकेले रहता था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस मामले के पीछे की वजह घरेलू विवाद है।

चार महीने पहले हुई थी इंटरकास्ट मैरिज

जानकारी के अनुसार ऋषभ ने चार महीने पहले इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी कर रहे थे। ऋषभ गुरुग्राम में और उसकी पत्नी मुंबई में नौकरी कर रही थी। अलग-अलग रहने की वजह से दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ने लगा। यहीं से उन दोनों के बीच मतभेद बढ़ते गए।

एक रात पहले हुआ था झगड़ा

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच नौकरी को लेकर झगड़ा हुआ था। ऋषभ अपनी पत्नी से मुंबई की नौकरी छोड़कर गुरुग्राम में आने को बोल रहा था। लेकिन उसकी पत्नी ने इस बात के लिए मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच भयंकर कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि ऋषभ ने अपनी पत्नी का फोन उठाना बंद कर दिया।

बंद दरवाजा तोड़ने पर सामने आया सच

पोन नहीं उठाने की वजह से घटना वाले दिन ऋषभ की पत्नी मुंबई से गुरुग्राम आई और सीधे फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो ऋषभ फंदे से लटका हुआ मिला। यह देख पुलिस को तुरंत खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या का कारण अभी भी नहीं स्पष्ट

मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। साथ ही परिवारजन के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऋषभ ने आत्महत्या क्या सच में घरेलू विवाद की वजह से की है या कोई और कारण है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *