अगले 7 दिन में 45°C के पार जाएगा पारा:आज निकलेगी तेज धूप, रात का तापमान सामान्य से 1.4°C अधिक

अगले 7 दिन में 45°C के पार जाएगा पारा:आज निकलेगी तेज धूप, रात का तापमान सामान्य से 1.4°C अधिक

गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन का तापमान 42°C पार कर गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 1.4°C अधिक है। 10 अप्रैल के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। हालांकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन में अधिकतम तापमान 45°C पार कर सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2°C और न्यूनतम तापमान 24.1°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गर्मी झेलने के लिए रहिये तैयार गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिये। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.5°C और न्यूनतम तापमान में 3°C की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान के ग्राफ में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। हालांकि पिछले 5 सालों में भी इन दिनों लगभग ऐसा ही मौसम रहा है। दिन में धूप चुभने लगेगी। लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं। हालांकि रात के तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी है। देखें पिछले 5 साल में 17 अप्रैल को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन में हल्की हवा चल सकती है। दिन में मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी। 18 अप्रैल तक दिन का तापमान 45°C से अधिक पहुंच सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *