बादलों की आवाजाही के बीच पारा 0.4 डिग्री गिरा

भास्कर संवाददाता| खंडवा शहर में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह से तेज धूप निकली। गर्म हवा से गर्मी का अहसास बढ़ गया। बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इससे तापमान में बढ़ोतरी के बजाय कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अप्रैल के शेष 9 दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को दिन के तापमान में 0.6 डिग्री और रात के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई। दिन का तापमान 39.5 डिग्री और रात का तापमान 22.0 डिग्री रहा। एक दिन पहले दिन का तापमान 40.1 डिग्री और रात का 22.4 डिग्री था। जिला कृषि मौसम इकाई के मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में बना हुआ है, लेकिन जिले में सीधे तौर पर बारिश की संभावना कम है। राजस्थान क्षेत्र साफ होने के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *