खंडवा। मां नर्मदा के पावन तट और आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में मंगलवार को देश-विदेश से आए 700 से अधिक युवाओं ने ‘शंकरदूत’ के रूप में दीक्षा ली। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं अन्य संतों की उपस्थिति में दीक्षा समारोह आयोजित हुआ। दीक्षा लेने वालों में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल और बांग्लादेश के युवा भी शामिल हुए।


