खंडवा| भावगसिंगपुरा में शादी समारोह में नाचने की बात पर जमकर विवाद हो गया। यह विवाद पथराव में बदल गया। दोनों पक्षांे ने एक-दूसरे को पत्थर मारे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों के खिलाफ दंगे सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जावर पुलिस के अनुसार शादी में आए दिनेश भूरिया निवासी नहाल्दा की शिकायत पर कमल पिता राधिया, विकास ओंकार, राजा सिलदार बारेला, भाई प्रकाश, सुनील, रवींद्र व अनिल पिता नारायण के खिलाफ दंगा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, रवींद्र सिलदार की शिकायत पर दिनेश, गोरेलाल पिता रखड़ू, रमेश पिता पांडु, दिलीप पिता मनोहर डुडवे चारों निवासी नहाल्दा, अजय पिता जोधा सिंग, जोधा सिंग सभी निवासी भावसिंह पुरा और पवन खजान वास्कले निवासी हीरापुर बिस्टान (खरगोन) पर कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला कि, जोध सिंग के बेटे विजय की शादी थी। जिसमें रवींद्र व दिनेश के परिजन व रिश्तेदार शामिल हुए थे। डांस में धक्का-मुक्की होने पर इनके बीच बहस हुई। जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया।


