मुखिया पति ने चोरी के आरोप में बच्चों को पीटा:वीडियो वायरल होने पर आजमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.20 लाख हुए थे गायब

मुखिया पति ने चोरी के आरोप में बच्चों को पीटा:वीडियो वायरल होने पर आजमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.20 लाख हुए थे गायब

कटिहार आजमनगर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में तीन बच्चों की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। दंनिहा पंचायत की मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट के बच्चों को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना दंनिहा पंचायत के खाजानगर गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव की एक मस्जिद से 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस चोरी का आरोप गांव के ही तीन बच्चों पर लगाया गया, जिसके बाद गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। बांस की छड़ी से बच्चों को पीटा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचायती के दौरान मुखिया पति सिकंदर भाट ने तीनों बच्चों को बांस की छड़ी से पीटा। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को आजमनगर थाना ले आई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस ने मुखिया पति को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मुखिया पति सिकंदर भाट और बच्चों के अभिभावक थाना पहुंचे। तीनों बच्चों को पीआर बॉन्ड भरवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वायरल वीडियो की सत्यता पाए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया। आजमनगर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कटिहार आजमनगर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में तीन बच्चों की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। दंनिहा पंचायत की मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट के बच्चों को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना दंनिहा पंचायत के खाजानगर गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव की एक मस्जिद से 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस चोरी का आरोप गांव के ही तीन बच्चों पर लगाया गया, जिसके बाद गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। बांस की छड़ी से बच्चों को पीटा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचायती के दौरान मुखिया पति सिकंदर भाट ने तीनों बच्चों को बांस की छड़ी से पीटा। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को आजमनगर थाना ले आई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस ने मुखिया पति को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मुखिया पति सिकंदर भाट और बच्चों के अभिभावक थाना पहुंचे। तीनों बच्चों को पीआर बॉन्ड भरवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वायरल वीडियो की सत्यता पाए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया। आजमनगर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *