जनता दर्शन में पहुंचे दो सौ लोग, भू माफियाओं पर दिए कड़ी कारवाई का निर्देश…गौशाला पहुंच किए गौसेवा

जनता दर्शन में पहुंचे दो सौ लोग, भू माफियाओं पर दिए कड़ी कारवाई का निर्देश…गौशाला पहुंच किए गौसेवा

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे, अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान लगभग 2 सौ लोगों की उपस्थिति रही, सभी से सीएम उनके पास जाकर मिले। इस दौरान जमीन कब्जाने की शिकायतें भी मिली जिस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सख्ती बरती जाए।

जनता दर्शन में आसपास के जिलों से भी पहुंचे थे फरियादी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह जनता दर्शन में जाने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। सीएम के सामने लोगों ने कई तरह की समस्या बताई। किसी ने पारिवारिक समस्या बताई तो कोई अपने परिजन के इलाज में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पहुंचा था। कई फरियादी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर आए थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाए, जनता दर्शन में गोरखपुर एवं आासपास के जिलों के लोग पहुंचे थे।

सरकार सभी को दे रही है मेडिकल सहायता

यहां कई लोग अपने परिजनों के इलाज में आर्थिक मदद की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित उनके परिजनों का इलाज आर्थिक अभाव में प्रभावित है। सीएम ने इस्टीमेट बनवाकर देने को कहा, उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में मदद करेगी। मंगलवार सुबह सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

मुख्यमंत्री इन प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  1. एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लागत 269.63 करोड़ रुपए।
  2. लच्छीपुर में कुश्मी एवेन्यू अपार्टमेंट का निर्माण, 172.86 करोड़ रुपए।
  3. गोरखपुर सोनौली मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण, लागत 10.11 करोड़ रुपए।
    4.वसुंधरा एंक्लेव से पैडलेगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाला व सौंदर्यीकरण कार्य, लागत 22.58 करोड़ रुपए।
  4. रामगढ़ताल रिंग रोड पर आरकेबीके से सहारा एस्टेट वाले हिस्से में रिटेनिंग वाल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, लागत 13.33 करोड़ रुपए।
  5. गुरुकुल सिटी योजना फेज-1 के तहत सड़क निर्माण, 19.17 करोड़ रुपए।
  6. गुलरिहा थाना से भटहट मोड़ तक डेकोरेटिव लाइटिंग, लागत 10.11 करोड़ रुपए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *