कांग्रेस के वरिष्ठ-नेता का 91 साल की उम्र में निधन:कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस के वरिष्ठ-नेता का 91 साल की उम्र में निधन:कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छोगालाल सुथार का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर और जालोर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर के पिता छोगालाल सुथार के निधन की खबर से जिलेभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार दोपहर को उनके शास्त्री नगर कॉलोनी स्थित निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय शहरवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में उमड़े अपार जनसैलाब ने नम आंखों से स्व. सुथार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *