शिवहर में बांसवारी में युवक का शव मिला:डिनर के बाद घर से निकला था, देर तक घर नहीं लौटा

शिवहर में बांसवारी में युवक का शव मिला:डिनर के बाद घर से निकला था, देर तक घर नहीं लौटा

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव में शनिवार सुबह एक 23 साल के युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रामबाबू सहनी के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बांस के झुरमुट (बांसवारी) में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, राहुल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने बांसवारी में एक युवक का शव देखा शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बांसवारी में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता रामबाबू सहनी बेहोश हो गए। पिता रामबाबू सहनी ने बताया कि राहुल रात में खाना खाकर बाहर गया था और फिर वापस नहीं आया। सुबह उन्हें पता चला कि उसका शव बांसवारी में पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव में शनिवार सुबह एक 23 साल के युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रामबाबू सहनी के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बांस के झुरमुट (बांसवारी) में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, राहुल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने बांसवारी में एक युवक का शव देखा शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बांसवारी में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता रामबाबू सहनी बेहोश हो गए। पिता रामबाबू सहनी ने बताया कि राहुल रात में खाना खाकर बाहर गया था और फिर वापस नहीं आया। सुबह उन्हें पता चला कि उसका शव बांसवारी में पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *