महिला आरक्षण बिल को लेकर देश भर में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इसी बीच, सीवान शहर में एनडीए घटक दलों द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। मार्च में सबसे आगे बैनर लेकर चल रही महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “महिलाओं के नाम पर केवल बिल लाए जाते हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जाता।” उसने प्रधानमंत्री को “सबसे बड़ा झूठा” भी करार दिया और आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष ने महिला को रोकने की कोशिश की इस अप्रत्याशित बयान से मौके पर मौजूद पार्टी नेता असहज हो गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद महिला को रोकने की कोशिश करते दिखे। वे कभी महिला का मुंह बंद करते नजर आए, तो कभी मीडिया के माइक पर हाथ मारते रहे।
इन प्रयासों के बावजूद, महिला लगातार बोलती रही और जोर देकर कहा कि “मैं सच बोलूंगी, महिलाओं का अपमान हो रहा है।” उसकी यह प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। यह घटना उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान हुई। महिला आरक्षण बिल को लेकर देश भर में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इसी बीच, सीवान शहर में एनडीए घटक दलों द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। मार्च में सबसे आगे बैनर लेकर चल रही महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “महिलाओं के नाम पर केवल बिल लाए जाते हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जाता।” उसने प्रधानमंत्री को “सबसे बड़ा झूठा” भी करार दिया और आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष ने महिला को रोकने की कोशिश की इस अप्रत्याशित बयान से मौके पर मौजूद पार्टी नेता असहज हो गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद महिला को रोकने की कोशिश करते दिखे। वे कभी महिला का मुंह बंद करते नजर आए, तो कभी मीडिया के माइक पर हाथ मारते रहे।
इन प्रयासों के बावजूद, महिला लगातार बोलती रही और जोर देकर कहा कि “मैं सच बोलूंगी, महिलाओं का अपमान हो रहा है।” उसकी यह प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। यह घटना उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान हुई।


