मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। घर के अंदर कमरे में शव मिला है। घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि महिला और 2 बच्चों की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। खबर अपडेट की जा रही है। मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। घर के अंदर कमरे में शव मिला है। घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि महिला और 2 बच्चों की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। खबर अपडेट की जा रही है।


