नालंदा में तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत:मड़वा पूजन से पहले गांव की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी; तीन घंटे बाद मिला शव

नालंदा में तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत:मड़वा पूजन से पहले गांव की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी; तीन घंटे बाद मिला शव

नालंदा के सरमेरा मोहल्ले में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान रामबली राम की पुत्री खुशबू कुमारी(14) और दुखन राम की बेटी राधा कुमारी(13) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की है। मड़वा के रस्म के पहले नहाने के दौरान हादसा राधा के चाचा श्याम सुंदर राम ने बताया कि गांव में पवन राम की बेटी की शादी थी। ‘मड़वा’ की रस्म के लिए महिलाएं तालाब में स्नान करने गई थीं। दोनों बच्चियां भी साथ चली गई रस्म के बाद बाकी लोग तो घर वापस लौट आए, लेकिन काफी देर तक खुशबू और राधा का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका के चलते भारी संख्या में लोग तालाब की ओर दौड़े। स्थानीय युवाओं ने करीब तीन से चार घंटे के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के तौर पर इंजेक्शन भी लगाया, लेकिन जान नहीं बची। पिता बाहर रहते हैं पड़ोसी भरत राम ने बताया कि खुशबू और राधा के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। खुशबू के पिता आंध्र प्रदेश में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि राधा के पिता हरियाणा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय घर पर उनके चाचा और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। जो शादी के काम-काज में व्यस्त थे। खुशबू चार बहनों में छोटी थी और पांचवी क्लास में पढ़ाई कर रही थी। जबकि राधा तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। गांव में गम का माहौल इस दुखद घटना ने न केवल शादी वाले घर की रौनक छीन ली, बल्कि पूरे इलाके को शोक संतप्त कर दिया है। पिता के आने का इंतजार कर रहे परिजनों की चीत्कारों से पूरा सरमेरा गमगीन है। हर किसी की आंखें नम है। नालंदा के सरमेरा मोहल्ले में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान रामबली राम की पुत्री खुशबू कुमारी(14) और दुखन राम की बेटी राधा कुमारी(13) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की है। मड़वा के रस्म के पहले नहाने के दौरान हादसा राधा के चाचा श्याम सुंदर राम ने बताया कि गांव में पवन राम की बेटी की शादी थी। ‘मड़वा’ की रस्म के लिए महिलाएं तालाब में स्नान करने गई थीं। दोनों बच्चियां भी साथ चली गई रस्म के बाद बाकी लोग तो घर वापस लौट आए, लेकिन काफी देर तक खुशबू और राधा का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका के चलते भारी संख्या में लोग तालाब की ओर दौड़े। स्थानीय युवाओं ने करीब तीन से चार घंटे के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के तौर पर इंजेक्शन भी लगाया, लेकिन जान नहीं बची। पिता बाहर रहते हैं पड़ोसी भरत राम ने बताया कि खुशबू और राधा के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। खुशबू के पिता आंध्र प्रदेश में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि राधा के पिता हरियाणा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय घर पर उनके चाचा और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। जो शादी के काम-काज में व्यस्त थे। खुशबू चार बहनों में छोटी थी और पांचवी क्लास में पढ़ाई कर रही थी। जबकि राधा तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। गांव में गम का माहौल इस दुखद घटना ने न केवल शादी वाले घर की रौनक छीन ली, बल्कि पूरे इलाके को शोक संतप्त कर दिया है। पिता के आने का इंतजार कर रहे परिजनों की चीत्कारों से पूरा सरमेरा गमगीन है। हर किसी की आंखें नम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *