SuryaKumar Yadav का भविष्य अधर में, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर!

SuryaKumar Yadav का भविष्य अधर में, कप्तानी छिनने  के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर!
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इससे पहले मेन इन ब्लू ने सूर्या की कप्तानी में 2025 का एशिया कप जीता था। लेकिन अगले यानी 2028 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है। 
सूर्या पर सिर्फ कप्तानी छिनने का नहीं, बल्कि टीम इंडिया से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर अचानक क्यों वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा। 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि, भले ही सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन बैटिंग में खराब फॉर्म उनके लिए खतरे की घंटी बन रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 242 रन जरूर बनाए थे, लेकिन बड़े मैचों में ज्यादातर फ्लॉप ही नजर आए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में सूर्या गोल्डन डक पर आउट हुए थे इसी तरह टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ बल्ला खामोश रहा था। 
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि जून और जुलाई में भारत का इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा सूर्या के लिए काफई अहम होगा, इस दौरे पर सूर्या की बल्लेबाजी पर नजर रखी जाएगी। 
ये दौरान तय कर सकता है कि भारत के मौजूदा टी20 कप्तान को अगले 2 सालों का फेज मिलेगा या नहीं अगले 2 सालों में 2028 का टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *