मैट्रिक-इंटर में बेहतर अंक लाने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित:डीएम बोली- अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी

मैट्रिक-इंटर में बेहतर अंक लाने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित:डीएम बोली- अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी

औरंगाबाद में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम अभिलाषा शर्मा ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, छात्र-छात्राओं के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ऋतु, रोहित और कुणाल ने राज्य स्तर पर छठा स्थान लाया माध्यमिक परीक्षा में जिले के कई छात्रों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। नबीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया की छात्रा ऋतु कुमारी, हाई स्कूल रामनगर के रोहित कुमार चौधरी और हाई स्कूल बरुण के कुणाल किशोर ने 485 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल किया। वहीं रिया सिंह और अमन कुमार ने 483 अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कुटुंबा प्रखंड के हाई स्कूल डुमरी के छात्र आकाश कुमार भी इसी अंक के साथ 8वें स्थान पर रहे। इसके अलावा रीना कुमारी, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, दिव्यांशु कुमार और संजीत कुमार समेत कई विद्यार्थियों ने 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया। सलोनी कुमारी और शिव कुमार ने 481 अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। इंटर के स्टूडेंट्स ने भी बेहतर अंक लाए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में मदनपुर कॉलेज के छात्र संजीत कुमार ने 474 अंक के साथ जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिंस कुमार 472 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। संजय शेखर और चांदनी कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय में गर्ल्स हाई स्कूल ओबरा की छात्रा सुजाता वर्मा और हसपुरा की सृष्टि भारती ने 470 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या कुमारी 465 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रोहित यादव और अभिषेक कुमार सिंह ने 463 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में टाउन इंटर कॉलेज औरंगाबाद की छात्रा जिज्ञासा कुमारी ने 453 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रौशन कुमार सिंह ने 447 अंक प्राप्त किए। औरंगाबाद में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम अभिलाषा शर्मा ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, छात्र-छात्राओं के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ऋतु, रोहित और कुणाल ने राज्य स्तर पर छठा स्थान लाया माध्यमिक परीक्षा में जिले के कई छात्रों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। नबीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया की छात्रा ऋतु कुमारी, हाई स्कूल रामनगर के रोहित कुमार चौधरी और हाई स्कूल बरुण के कुणाल किशोर ने 485 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल किया। वहीं रिया सिंह और अमन कुमार ने 483 अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कुटुंबा प्रखंड के हाई स्कूल डुमरी के छात्र आकाश कुमार भी इसी अंक के साथ 8वें स्थान पर रहे। इसके अलावा रीना कुमारी, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, दिव्यांशु कुमार और संजीत कुमार समेत कई विद्यार्थियों ने 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया। सलोनी कुमारी और शिव कुमार ने 481 अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। इंटर के स्टूडेंट्स ने भी बेहतर अंक लाए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में मदनपुर कॉलेज के छात्र संजीत कुमार ने 474 अंक के साथ जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिंस कुमार 472 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। संजय शेखर और चांदनी कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय में गर्ल्स हाई स्कूल ओबरा की छात्रा सुजाता वर्मा और हसपुरा की सृष्टि भारती ने 470 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या कुमारी 465 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रोहित यादव और अभिषेक कुमार सिंह ने 463 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में टाउन इंटर कॉलेज औरंगाबाद की छात्रा जिज्ञासा कुमारी ने 453 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रौशन कुमार सिंह ने 447 अंक प्राप्त किए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *