CRPF Constable Recruitment 2026 For 9,195 Posts : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने साल 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 9,195 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
CRPF Recruitment 2026: कैटेगरी वाइज पदों का विवरण
सीआरपीएफ ने पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है:
- पुरुष उम्मीदवार: 9,096 पद
- महिला उम्मीदवार: 79 पद
- पायनियर विंग: 20 अतिरिक्त पद (अखिल भारतीय स्तर पर) यह भर्ती ड्राइवर, कुक, कारपेंटर, टेलर, नाई, धोबी और सफाई कर्मचारी जैसे विभिन्न ट्रेडों के लिए आयोजित की जा रही है।
CRPF Constable Trade Exam Date: जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 19 मई ही निर्धारित की गई है। तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर दें।
CRPF Recruitment 2026 Age Limit: योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है। ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। कुछ विशेष तकनीकी पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित कार्य का अनुभव भी मांगा जा सकता है।
CRPF Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
सीआरपीएफ में कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
CRPF 9195 Vacancies Apply Online: ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स कल से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद अब आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें।


