बक्सर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में तीन और डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। ये टीमें शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी और अवैध पार्किंग, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म, ओवरलोडिंग तथा अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करेंगी। वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए
प्रशासन ने विशेष रूप से कम उम्र के चालकों द्वारा ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस और ट्रिपल लोडिंग की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाए, ताकि वे अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं नियमों का पालन करें। शहर के चिन्हित स्थलों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को यातायात उपाधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के चिन्हित स्थलों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहर की सड़कों की खराब स्थिति को भी गंभीरता से लिया गया, क्योंकि कई स्थानों पर गड्ढे होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाएं। साथ ही, जिन सड़कों का चौड़ीकरण हो चुका है, उनका कालीकरण कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। धूल से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बक्सर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में तीन और डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। ये टीमें शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी और अवैध पार्किंग, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म, ओवरलोडिंग तथा अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करेंगी। वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए
प्रशासन ने विशेष रूप से कम उम्र के चालकों द्वारा ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस और ट्रिपल लोडिंग की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाए, ताकि वे अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं नियमों का पालन करें। शहर के चिन्हित स्थलों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को यातायात उपाधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के चिन्हित स्थलों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहर की सड़कों की खराब स्थिति को भी गंभीरता से लिया गया, क्योंकि कई स्थानों पर गड्ढे होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाएं। साथ ही, जिन सड़कों का चौड़ीकरण हो चुका है, उनका कालीकरण कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। धूल से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।


