रायबरेली में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:14 महीने पहले हुई थी शादी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ चुकी थी दम

रायबरेली में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:14 महीने पहले हुई थी शादी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ चुकी थी दम

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के खजूरगांव में एक नवविवाहिता का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई है। 1 साल 2 महीने पहले हुई थी शादी प्रिया की शादी एक साल दो महीने (14 महीने) पहले खजूरगांव के रहने वाले रामकृष्ण के साथ हुई थी। सोमवार की रात संदिग्ध हालात में उसका शव घर के अंदर लटकता हुआ पाया गया। आनंद-फांन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल लाने से पहले हो चुकी थी मौत मामले को लेकर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गौरव पांडे ने बताया कि प्रिया को जब अस्पताल लाया गया, तो वह पहले ही दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में (ब्रॉट डेड) घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद ही अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के पति और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया- मामला पूरी तरह संज्ञान में है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *