Stock Market Holiday on 14th April: आज मंगलवार, 14 अप्रैल को शेयर बाजार में छुट्टी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के चलते आज शेयर बाजार की छुट्टी है। इक्विटी, डेरिवेटिव्स या SLB सेगमेंट, किसी में भी आज ट्रेडिंग नहीं हो रही है। बुधवार को बाजार में ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।
क्या कमोडिटी एक्सचेंज भी बंद हैं?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सुबह के सत्र में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के चलते एमसीएक्स पर सुबह का सत्र यानी 9 बजे से शाम 5 बजे वाला सेशन बंद है। शाम का सत्र यानी 5 बजे से रात 11.55 बजे वाले सेशन में कामकाज फिर से शुरू होगा।
इस साल कब-कब बंद रहेगा शेयर मार्केट
14 अप्रैल 2026- इस दिन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी है।
1 मई 2026- इस दिन महाराष्ट्र दिवस के चलते मार्केट बंद रहेगा।
28 मई 2026- इस दिन बकरीद के चलते बाजार बंद रहेगा।
26 जून 2026- इस दिन मुहर्रम के चलते मार्केट में छुट्टी रहेगी।
14 सितंबर 2026- इस दिन गणेश चतुर्थी के चलते बाजार बंद रहेगा।
2 अक्टूबर 2026- इस दिन महात्मा गांधी जयंती के चलते मार्केट में छुट्टी रहेगी।
20 अक्टूबर 2026- इस दिन दशहरे के चलते मार्केट बंद रहेगा।
10 नवंबर 2026- इस दिन दिवाली – बलिप्रतिपदा के चलते मार्केट की छुट्टी रहेगी।
24 नवंबर 2026- इस दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व के चलते मार्केट बंद रहेगा।
25 दिसंबर 2026- इस दिन क्रिसमस के चलते मार्केट बंद रहेगा।
सोमवार को आई थी बड़ी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 0.91 फीसदी या 702 अंक की गिरावट के साथ 76,847 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.86 फीसदी या 207 अंक की गिरावट के साथ 23,842 पर बंद हुआ था।
क्रूड ऑयल में गिरावट
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं। क्रूड ऑयल WTI मंगलवार सुबह 2.11 फीसदी या 2.09 डॉलर की गिरावट के साथ 96.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 1.26 फीसदी या 1.25 डॉलर की गिरावट के साथ 98.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


