Stock Market Today: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, जानिए किन शेयरों में दिखी बिकवाली

Stock Market Today: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, जानिए किन शेयरों में दिखी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 102 अंक की गिरावट के साथ 72,965.38 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर यह 0.63 फीसदी या 445 अंक की गिरावट के साथ 72,618 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान पर और 27 लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.67 फीसदी या 152.10 अंक गिरकर 22,624 पर ट्रेड करता दिखा। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिये गए फैसलों की आज घोषणा होनी है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 30 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 4.04 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट, बीईएल, एक्सिस बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में देखी गई गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
टाइटन 4,383.50 -3.66%
एशियन पेंट्स 2,381.00 -1.78%
हिंडाल्को 924.75 -1.67%
एसबीआई लाइफ 1,721.40 -1.63%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,240.60 -1.51%
बीईएल 381.60 -1.50%
बजाज ऑटो 9,868.00 -1.49%
मारुति सुजुकी 11,473.00 -1.31%
नेस्ले इंडिया 1,323.80 -1.31%
बीएसई 3,269.00 -1.09%
एमएंडएम 2,825.00 -1.05%
एक्सिस बैंक 1,235.30 -1.02%
टाटा स्टील 176.89 -1.01%
टीएमपीवी 283.00 -0.98%
ग्रेसिम 2,940.00 -0.98%
इंफोसिस 1,004.40 -0.93%
ट्रेंट 2,879.60 -0.91%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 35 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
बजाज फाइनेंस 973.75 +1.11%
कोल इंडिया 414.65 +0.73%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,215.70 +0.64%
भारती एयरटेल 1,821.70 +0.62%
सिप्ला 1,342.60 +0.18%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *