कोलकाता, सात अक्टूबर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच का पद संभालने के साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बने रहने में हितों का कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास बीसीसीआई लोकपाल का आदेश है। गांगुली पहली बार किसी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।वह दिल्ली कैपिटल्स में हेमंग बदानी की जगह लेंगे और 2027 सत्र में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। वह हालांकि 2019 से कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं। वह पुरुष और महिला दोनों टीम के लिए क्रिकेट निदेशक सहित कई भूमिकाएं निभा चुके हैं।पर आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल होगा। गांगुली ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स अच्छा खेलेगी। मैं इस भूमिका के लिए उत्साहित हूं।’’
गांगुली ने यह बात साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम की उरुग्वे के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली 1-6 की हार के बाद संवाददाताओं से कही। दो भूमिकाओं से होने वाले संभावित हितों के टकराव के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, ‘‘मेरे पास लोकपाल का आदेश है। ’’
गांगुली ने भारतीय फुटबॉल टीम के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने के फैसले का भी समर्थन किया और कहा कि इस तरह का अनुभव देश के फुटबॉलरों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छी पहल है और वे (खिलाड़ी) इसी तरह सीखेंगे। यह (विकास) रातोंरात नहीं होता। आप अच्छी टीम के खिलाफ खेलकर ही बेहतर होते हैं।’’
भारतीय फुटबॉल टीम ने बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जिसके बाद उसे पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील (0-4) और दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे (1-6) के खिलाफ लगातार हार मिली। गांगुली ने सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के बेनिन के खिलाफ विदाई मैच के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुबह मैच नहीं देख पाऊंगा, इसलिए मैं दोबारा प्रसारित होने पर ही इसे देखूंगा। मेस्सी के सन्यास के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यही खेल का नियम है।यह सभी के लिए है। ’’
गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्षों का नेतृत्व पूरा करने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक विशाल देश के नेता हैं।उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
कोलकाता, सात अक्टूबर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच का पद संभालने के साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बने रहने में हितों का कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास बीसीसीआई लोकपाल का आदेश है। गांगुली पहली बार किसी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
वह दिल्ली कैपिटल्स में हेमंग बदानी की जगह लेंगे और 2027 सत्र में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। वह हालांकि 2019 से कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं। वह पुरुष और महिला दोनों टीम के लिए क्रिकेट निदेशक सहित कई भूमिकाएं निभा चुके हैं।
पर आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल होगा। गांगुली ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स अच्छा खेलेगी। मैं इस भूमिका के लिए उत्साहित हूं।
’’
गांगुली ने यह बात साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम की उरुग्वे के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली 1-6 की हार के बाद संवाददाताओं से कही। दो भूमिकाओं से होने वाले संभावित हितों के टकराव के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, ‘‘मेरे पास लोकपाल का आदेश है। ’’
गांगुली ने भारतीय फुटबॉल टीम के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने के फैसले का भी समर्थन किया और कहा कि इस तरह का अनुभव देश के फुटबॉलरों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छी पहल है और वे (खिलाड़ी) इसी तरह सीखेंगे। यह (विकास) रातोंरात नहीं होता। आप अच्छी टीम के खिलाफ खेलकर ही बेहतर होते हैं।
’’
भारतीय फुटबॉल टीम ने बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जिसके बाद उसे पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील (0-4) और दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे (1-6) के खिलाफ लगातार हार मिली। गांगुली ने सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के बेनिन के खिलाफ विदाई मैच के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुबह मैच नहीं देख पाऊंगा, इसलिए मैं दोबारा प्रसारित होने पर ही इसे देखूंगा। मेस्सी के सन्यास के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यही खेल का नियम है।
यह सभी के लिए है। ’’
गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्षों का नेतृत्व पूरा करने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक विशाल देश के नेता हैं।
उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

