बिजली के तार उलझने से लगी आग,निकली चिंगारियाँ:मनेन्द्रगढ़ बाजार क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, गरज-चमक के साथ बारिश भी

मनेन्द्रगढ़ के बाजार क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के तारों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज आंधी के कारण तार आपस में उलझ गए, जिससे चिंगारी निकली और आग लग गई। हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों से पटाखे जैसी तेज आवाजें आने लगीं। तेज हवाओं के कारण तार आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल से दूरी बना ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौसमी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। इस मौसमी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *