बक्सर | एसपी शुभम आर्य ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की तथा अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर बल दिया। बक्सर | जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में 9 जून को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी एबी इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब कैंप में डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रेनी ऑपरेटर, मोबिलाइजर, प्रोजेक्ट ट्रेनर, साइट सुपरवाइजर, टेली सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड सेल्स इंजीनियर, पंचायत कोऑर्डिनेटर, फिटर आदि 258 पदों पर भर्ती होगी। नावानगर | बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने आथर बिन्द टोली गांव में छापेमारीं किया।छापेमारीं में आथर बिन्द टोली गांव निवासी अक्षय पासी के घर से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।शराब बरामद होने के बाद तस्कर अक्षय पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त गांव में शराब की तस्करी हो रही है।सूचना पर तत्काल छापेमारीं किया गया। छापेमारी में 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बक्सर| स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने एक युवक की सोने की चेन चोरी कर ली। बसाव मठिया निवासी मिथिलेश कुमार चौबे ने रेल थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह 6 जून को अपनी मां को ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आरपीएफ पोस्ट के पास पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित ने सीसीटीवी जांच और कार्रवाई की मांग की है। बक्सर | एसपी शुभम आर्य ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की तथा अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर बल दिया। बक्सर | जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में 9 जून को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी एबी इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब कैंप में डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रेनी ऑपरेटर, मोबिलाइजर, प्रोजेक्ट ट्रेनर, साइट सुपरवाइजर, टेली सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड सेल्स इंजीनियर, पंचायत कोऑर्डिनेटर, फिटर आदि 258 पदों पर भर्ती होगी। नावानगर | बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने आथर बिन्द टोली गांव में छापेमारीं किया।छापेमारीं में आथर बिन्द टोली गांव निवासी अक्षय पासी के घर से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।शराब बरामद होने के बाद तस्कर अक्षय पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त गांव में शराब की तस्करी हो रही है।सूचना पर तत्काल छापेमारीं किया गया। छापेमारी में 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बक्सर| स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने एक युवक की सोने की चेन चोरी कर ली। बसाव मठिया निवासी मिथिलेश कुमार चौबे ने रेल थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह 6 जून को अपनी मां को ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आरपीएफ पोस्ट के पास पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित ने सीसीटीवी जांच और कार्रवाई की मांग की है।


