चोरौत में 45 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने टेम्पो सवार रामकुमार महतो को न्यायिक हिरासत में भेजा

चोरौत में 45 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने टेम्पो सवार रामकुमार महतो को न्यायिक हिरासत में भेजा

चोरौत (सीतामढ़ी)। स्थानीय पुलिस ने हाईस्कूल चौक पर 45 बोतल नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साहरघाट की ओर से आ रहे एक टेम्पो सवार को पकड़कर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के भौ गाछी गांव निवासी रामऔतार महतो के पुत्र रामकुमार महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने साहरघाट की तरफ से टेम्पो से शराब लेकर आ रहे रामकुमार महतो को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पो से 45 बोतल नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और टेम्पो दोनों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चोरौत (सीतामढ़ी)। स्थानीय पुलिस ने हाईस्कूल चौक पर 45 बोतल नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साहरघाट की ओर से आ रहे एक टेम्पो सवार को पकड़कर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के भौ गाछी गांव निवासी रामऔतार महतो के पुत्र रामकुमार महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने साहरघाट की तरफ से टेम्पो से शराब लेकर आ रहे रामकुमार महतो को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पो से 45 बोतल नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और टेम्पो दोनों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *