साहेबगंज में गांजा बरामद:पुलिस ने गुप्त सूचना पर रजबाड़ा नहर पुल के पास की कार्रवाई

साहेबगंज में गांजा बरामद:पुलिस ने गुप्त सूचना पर रजबाड़ा नहर पुल के पास की कार्रवाई

साहेबगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.606 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई रजबाड़ा 44 आरडी नहर पुल के समीप की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक के हैंडल में टंगे पॉलीथिन बैग के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की तलाशी ली। इसमें पॉलीथिन बैग से 7.606 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की खुले बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में साहेबगंज थाना में कांड संख्या 388/26 दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साहेबगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.606 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई रजबाड़ा 44 आरडी नहर पुल के समीप की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक के हैंडल में टंगे पॉलीथिन बैग के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की तलाशी ली। इसमें पॉलीथिन बैग से 7.606 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की खुले बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में साहेबगंज थाना में कांड संख्या 388/26 दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *