अररिया में 15 दिन में 1.25 करोड़ का स्मैक जब्त:673 धंधेबाज गिरफ्तार, 2 महीने में 31 क्विंटल गांजा भी बरामद

अररिया में 15 दिन में 1.25 करोड़ का स्मैक जब्त:673 धंधेबाज गिरफ्तार, 2 महीने में 31 क्विंटल गांजा भी बरामद

अररिया पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने 1 किलो 13.3 ग्राम स्मैक जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान 673 नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अररिया में शराबबंदी के बाद से नशे का स्वरूप बदला है और लोग अब सूखे नशे की ओर बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ‘मिशन मोड’ में कार्रवाई कर रही है। पिछले 15 दिनों में जब्त किया गया 1013.3 ग्राम स्मैक पिछले एक साल की औसत बरामदगी से अधिक है। विशेष अभियान चलाकर 31 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था एसपी ने बताया कि जनवरी और फरवरी माह में विशेष अभियान चलाकर 31 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था। यह बरामदगी पिछले पूरे एक साल की बरामदगी के बराबर है। नशे के कारोबार में शामिल धंधेबाजों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन हथियार, 12 कारतूस, 1800 लीटर से अधिक विदेशी और नेपाली शराब भी जब्त की है। साथ ही, नशे के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यह आम लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कहीं भी सूखे नशे का धंधा हो रहा है, तो वे इसकी सूचना उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अररिया पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने 1 किलो 13.3 ग्राम स्मैक जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान 673 नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अररिया में शराबबंदी के बाद से नशे का स्वरूप बदला है और लोग अब सूखे नशे की ओर बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ‘मिशन मोड’ में कार्रवाई कर रही है। पिछले 15 दिनों में जब्त किया गया 1013.3 ग्राम स्मैक पिछले एक साल की औसत बरामदगी से अधिक है। विशेष अभियान चलाकर 31 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था एसपी ने बताया कि जनवरी और फरवरी माह में विशेष अभियान चलाकर 31 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था। यह बरामदगी पिछले पूरे एक साल की बरामदगी के बराबर है। नशे के कारोबार में शामिल धंधेबाजों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन हथियार, 12 कारतूस, 1800 लीटर से अधिक विदेशी और नेपाली शराब भी जब्त की है। साथ ही, नशे के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यह आम लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कहीं भी सूखे नशे का धंधा हो रहा है, तो वे इसकी सूचना उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *