SIR के दौरान वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़ेंगे:नए वोटर्स और पुराने वोटर्स के लिए स्कूल-कॉलेजों में चलाया जाएगा विशेष अभियान

SIR के दौरान वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़ेंगे:नए वोटर्स और पुराने वोटर्स के लिए स्कूल-कॉलेजों में चलाया जाएगा विशेष अभियान

इस साल जनवरी-फरवरी में चले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से कट गया। इसके अलावा जो नए वोटर्स अपना नाम जुड़वाने में सफल नहीं हुए। उनके लिए निर्वाचन आयोग इस महीने से ‘विशेष नाम जोड़ों’ अभियान शुरू करेगा। इसके लिए कॉलेज, स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही वोटर्स अपने ​बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से भी संपर्क करके नाम जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राजस्थान में मतदाता सूची अपडेशन का काम शुरू करवाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार प्रक्रिया में वोटर्स से साल 2003 या उससे पुरानी मतदाता सूची माता-पिता या दादा-दादी का नाम, भाग संख्या आदि की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। ये जानकारी SIR के दौरान सभी मतदाताओं से मांगी गई थी। इस कारण कई वोटर्स जिनका नाम पहले से जुड़ा था, वे साल 2003 या उससे पुरानी सूची में मौजूद नाम और भाग संख्या पेश नहीं कर सके थे। इसके चलते उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया था। इसके अलावा जो नए वोटर पहली बार नाम जुड़वाने के लिए आए थे। उनमें भी कई युवा इसी कारण से नाम नहीं जुड़वा सके थे। जयपुर से काटे गए थे 3.88 ​लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम इस SIR प्रक्रिया में जयपुर जिले से 3 लाख 88 हजार 268 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। फरवरी में जिला निर्वाचन आयोग से जारी फाइनल मतदाता सूची में जयपुर जिले की 17 विधानसभा में कुल 44 लाख 35 हजार 111 वोटर्स रह गए। इसमें अभी लिस्ट के अनुसार 23 लाख 4 हजार 523 पुरुष वोटर्स, 21 लाख 30 हजार 509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *