सीकर: आखिर क्यों एक महिला ने तोड़ी शिव परिवार की मूर्तियां? वजह जानकर आपकी आंखें भी भर आएंगी

सीकर: आखिर क्यों एक महिला ने तोड़ी शिव परिवार की मूर्तियां? वजह जानकर आपकी आंखें भी भर आएंगी

गणेश्वर (सीकर): बल्लभदासपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल हो गया।

बता दें कि शनिवार सुबह ग्रामीणों को मंदिर से मूर्तियां गायब मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ युवक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के भीतर शिव परिवार की मूर्तियां नहीं मिलीं।

Sikar

युवकों ने आसपास तलाश की तो मंदिर के पास एक खेत में खंडित अवस्था में मूर्तियां पड़ी मिलीं। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रोष जताया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर माहौल शांत कराया।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एक युवक और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह भगवान से नाराज थी, जिसके चलते उसने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर खेत में फेंक दीं। पुलिस ने आरोपी महिला लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच हो रही है।

दुखों से थी नाराज

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि पूछताछ में महिला लाली देवी ने घटना करना स्वीकार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से पारिवारिक परेशानियों से गुजर रही थी। महिला के तीन बेटे हैं। एक की पहले मौत हो गई। एक बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, दूसरे बेटे की भी गंभीर बीमारी के चलते 2014 में मौत हो गई थी।

Sikar

महिला का पति है दिव्यांग

उसका पति एक हाथ से दिव्यांग है। महिला ने कहा कि लगातार दुख मिलने से वह भगवान से नाराज हो गई थी, जिसके चलते उसने मंदिर में रखी मूर्तियों को तोड़कर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *