उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 8 मई को औरैया में पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती का आयोजन किया। इस अवसर को व्यापारियों ने ‘सेवा एवं समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने शरबत और मिष्ठान आदि का वितरण किया। यह आयोजन व्यापारियों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले परम श्रद्धेय पं. श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ ने बताया कि प्रतिवर्ष 8 मई को पं. श्याम बिहारी मिश्रा की जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उनकी जयंती के अवसर पर मिष्ठान एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया। ये लोग मौके पर रहे मौजूद इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, मलखान सिंह वर्मा, रवि शंकर शुक्ला, सतीश वर्मा, दीपक अग्रवाल, राजू पुरवार, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पुरवार, रानू पांडे, भानु राजपूत, मनीष गुप्ता, अवधेश अवस्थी, तन्नी शुक्ला, रितेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, आदित्य बिश्नोई, माधव तिवारी, मुन्ना गहोई, नरेश गुप्ता, वेद अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।


