Share Market में बड़ी गिरावट, Sensex लुढ़का, Dollar के आगे रुपया भी पस्त

Share Market में बड़ी गिरावट, Sensex लुढ़का, Dollar के आगे रुपया भी पस्त

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 92.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
युद्धविराम के बावजूद इजराइल के लेबनान पर बमबारी जारी रखने की स्थिति में ईरान के वार्ता से बाहर निकलने की धमकी ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में स्थिति नाजुक बनी रहने से बाजार मजबूत रुख अपनाने के बजाय ‘प्रतीक्षा करो और देखो’ की स्थिति में हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.63 पर खुला।

फिर शुरुआती कारोबार में 92.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.54 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.03 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 243.57 अंक टूटकर 77,319.33 अंक पर जबकि निफ्टी 88.3 अंक फिसलकर 23,909.05 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.52 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,811.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *