नवादा के सदर अस्पताल को मिली स्त्री रोग विशेषज्ञ:डॉ. ललिता बोलीं-प्रत्येक गरीब-जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधा देना प्राथमिकता

नवादा के सदर अस्पताल को मिली स्त्री रोग विशेषज्ञ:डॉ. ललिता बोलीं-प्रत्येक गरीब-जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधा देना प्राथमिकता

नवादा के सदर अस्पताल में नव-नियुक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी के सम्मान में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज ने एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. ललिता की उपलब्धि को सराहा। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और चन्द्रिका चौधरी ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच का संचालन निशांत चौधरी ने किया। डॉ. ललिता गया की निवासी डॉ. ललिता कुमारी मूल रूप से गया जिले की निवासी हैं और नवादा की बहू हैं। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। उनकी इस नियुक्ति से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। अभिनंदन समारोह में डॉ. ललिता कुमारी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदर अस्पताल आने वाले प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को बेहतर इलाज की उम्मीद इस अवसर पर निशांत चौधरी ने कहा कि डॉ. ललिता की उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि डॉ. ललिता जैसी शिक्षित चिकित्सक के सदर अस्पताल में आने से वंचित समाज के लोगों को बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। अखिल भारतीय पासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने डॉ. ललिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि नवादा को एक कुशल चिकित्सक मिलने से महिलाओं को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रजौली विधानसभा की पूर्व राजद प्रत्याशी पिंकी भारती ने भी डॉ. ललिता के योगदान की सराहना करते हुए समाज के समर्थन का आश्वासन दिया। नवादा के सदर अस्पताल में नव-नियुक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी के सम्मान में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज ने एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. ललिता की उपलब्धि को सराहा। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और चन्द्रिका चौधरी ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच का संचालन निशांत चौधरी ने किया। डॉ. ललिता गया की निवासी डॉ. ललिता कुमारी मूल रूप से गया जिले की निवासी हैं और नवादा की बहू हैं। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। उनकी इस नियुक्ति से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। अभिनंदन समारोह में डॉ. ललिता कुमारी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदर अस्पताल आने वाले प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को बेहतर इलाज की उम्मीद इस अवसर पर निशांत चौधरी ने कहा कि डॉ. ललिता की उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि डॉ. ललिता जैसी शिक्षित चिकित्सक के सदर अस्पताल में आने से वंचित समाज के लोगों को बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। अखिल भारतीय पासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने डॉ. ललिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि नवादा को एक कुशल चिकित्सक मिलने से महिलाओं को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रजौली विधानसभा की पूर्व राजद प्रत्याशी पिंकी भारती ने भी डॉ. ललिता के योगदान की सराहना करते हुए समाज के समर्थन का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *