क्या आप शादीशुदा हैं? बच्चे भी हैं? लेबनान-ईरान में घायलों को बचाने वालों से क्यों पूछा जा रहा सवाल?

क्या आप शादीशुदा हैं? बच्चे भी हैं? लेबनान-ईरान में घायलों को बचाने वालों से क्यों पूछा जा रहा सवाल?

जंग में सिपाही मरते हैं, यह पूरी दुनिया जानती है। लेकिन जब वो लोग मरने लगें जो घायलों को बचाने जाते हैं, जिनकी गाड़ी पर रेड क्रॉस का निशान होता है, तब यह समझ आता है कि हालात किस हद तक बिगड़ चुके हैं। लेबनान और ईरान में अभी यही स्थिति है।

अब किसी को भेजने से पहले पूछते हैं- क्या शादीशुदा हैं?

रेड क्रॉस के मिडिल ईस्टर और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रीय प्रतिनिधि गेब्रियल कार्लसन ने एक ऐसी बात कही जो रूह कंपा देती है।

उन्होंने बताया कि लेबनान में रेड क्रॉस के डिस्पैचर यानी वो लोग जो राहतकर्मियों को मिशन पर भेजते हैं, अब किसी को भेजने से पहले पूछते हैं कि क्या वो शादीशुदा हैं, क्या उनके बच्चे हैं?

यह सवाल इसलिए नहीं पूछा जाता कि जिम्मेदारी तय हो। यह इसलिए पूछा जाता है क्योंकि जो मिशन पर जाएगा, वो लौटकर आएगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

हसन बद्दावी- दो बच्चों को छोड़कर चला गया

लेबनान रेड क्रॉस के पैरामेडिक हसन बद्दावी रविवार को एक आपात मिशन पर गए और वापस नहीं आए। जंग के बीच किसी घायल को बचाने निकले थे, खुद शहीद हो गए। उनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं। वो इस महीने मारे जाने वाले दूसरे राहतकर्मी हैं। इससे पहले भी एक और राहतकर्मी की जान जा चुकी है। कई सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

ईरान में भी राहतकर्मी निशाने पर

ईरान में हालात कुछ अलग नहीं हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि जब से यह तनाव बढ़ा है, चार राहतकर्मी ड्यूटी के दौरान मारे जा चुके हैं। 16 सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और 21 रेस्क्यू वाहन बर्बाद हो गए हैं।

फिर भी रुके नहीं, थमे नहीं

इन सबके बावजूद लेबनान रेड क्रॉस की टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। 125 एंबुलेंस तैनात हैं। 11,000 से ज्यादा मरीजों तक पहुंचा गया है और 22,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सहायता दी गई है। यह लोग जानते हैं कि खतरा है। फिर भी जाते हैं।

इजराइली हमले के बाद लेबनान में स्थिति काफी खराब है। अब तक वहां 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीच, इजराइल का आरोप है कि हिज्बुल्लाह सैन्य इस्तेमाल के लिए एम्बुलेंस का भी इस्तेमाल कर रहा है। यही कारण है कि वह उसको भी निशाना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *