महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जहरा घनबारी की अगुआई वाली ईरान की टीम को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा जो इजराइल और अमेरिका के अपने देश पर हमले से शुरू हुए युद्ध से बहुत दूर थीं।
दक्षिण कोरिया के खिलाफ मिली हार से पहले ईरानी मुख्य कोच मरजियाह जाफरी ने हमले और अपने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम को टूर्नामेंट पर फोकस करने की जरूरत है।
राष्ट्र गान के दौरान ईरान की खिलाड़ी उदास दिख रही थीं, हालांकि गोल्ड कोस्ट स्टेडियम में समर्थकों को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी दिखी। पर 2022 महिला एशियाई कप की उप विजेता रही दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट में ईरान टीम का लक्ष्य अगले साल ब्राजील में होने वाले महिला विश्व कप में जगह पक्की करना है और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया में उसे कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुचना होगा।
ईरान का अगला मैच बृहस्पतिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।
महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जहरा घनबारी की अगुआई वाली ईरान की टीम को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा जो इजराइल और अमेरिका के अपने देश पर हमले से शुरू हुए युद्ध से बहुत दूर थीं।
दक्षिण कोरिया के खिलाफ मिली हार से पहले ईरानी मुख्य कोच मरजियाह जाफरी ने हमले और अपने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम को टूर्नामेंट पर फोकस करने की जरूरत है।
राष्ट्र गान के दौरान ईरान की खिलाड़ी उदास दिख रही थीं, हालांकि गोल्ड कोस्ट स्टेडियम में समर्थकों को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी दिखी।
पर 2022 महिला एशियाई कप की उप विजेता रही दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट में ईरान टीम का लक्ष्य अगले साल ब्राजील में होने वाले महिला विश्व कप में जगह पक्की करना है और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया में उसे कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुचना होगा।
ईरान का अगला मैच बृहस्पतिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi