IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या रिजर्व डे रखा गया है? क्या कहते हैं ICC के नियम!

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या रिजर्व डे रखा गया है? क्या कहते हैं ICC के नियम!

India vs England, 2nd SemiFinal, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गत चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में अगर बारिश होती है तो क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसके लिए रिजर्व डे रखा है या नहीं? ये एक बड़ा सवाल है।

सेमीफ़ाइनल के लिए ‘रिजर्व-डे’ रखा है

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ‘रिजर्व-डे’ रखा है। यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा। ऐसे ही दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पहले सेमीफ़ाइनल में भी होगा। यह मुक़ाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। अगर मैच बारिश की वजह से 4 को पूरा नहीं को सका तो 5 को वहीं से आगे खेला जाएगा।

मैच रद्द हुआ तो इंग्लैंड फ़ाइनल में जाएगा

हालांकि, अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका पहुंच सकता है फ़ाइनल में

वहीं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के मुक़ाबला अगर रद्द होता है तो दक्षिण अफ्रीका फ़ाइनल में जगह बना लेगी। सुपर 8 के ग्रुप 1 को अफ्रीका के छह अंक से टॉप किया था। वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था। टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *