RTPS इम्प्लीमेंटेशन में खगड़िया बिहार में फर्स्ट:स्टेट लेवल रैंकिंग में मिला पहला स्थान, समयबद्ध और ट्रांसपेरेंट सर्विस उपलब्ध कराने से फायदा

RTPS इम्प्लीमेंटेशन में खगड़िया बिहार में फर्स्ट:स्टेट लेवल रैंकिंग में मिला पहला स्थान, समयबद्ध और ट्रांसपेरेंट सर्विस उपलब्ध कराने से फायदा

खगड़िया जिले ने लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) अधिनियम को लागू करने में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के तहत आने वाले बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन (BPSM) ने राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की है, जिसमें खगड़िया को यह उपलब्धि मिली है। इस सफलता से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। RTPS के तहत आम नागरिकों को तय समय में सरकारी सेवाएं देने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। आवेदनों को निपटाने की नियमित समीक्षा की जाती है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कोशिशों की तारीफ साथ ही, पेंडिंग मामलों पर नजर रखी जाती है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि सेवाएं तय समय के अंदर मिलें। इसी वजह से खगड़िया राज्य की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच पाया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, RTPS अधिनियम का मकसद नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसान, पारदर्शी और तय समय में उपलब्ध कराना है। प्रशासन इस व्यवस्था को असरदार बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की लगातार समीक्षा करता रहा है। राज्य में पहला स्थान मिलने पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कोशिशों की तारीफ की है। प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि जनसेवा और अच्छे शासन के प्रति जिले के समर्पण को दिखाती है। भविष्य में भी नागरिकों को बेहतर और तय समय में सेवाएं देने के लिए इसी तेजी से काम जारी रहेगा। खगड़िया जिले ने लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) अधिनियम को लागू करने में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के तहत आने वाले बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन (BPSM) ने राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की है, जिसमें खगड़िया को यह उपलब्धि मिली है। इस सफलता से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। RTPS के तहत आम नागरिकों को तय समय में सरकारी सेवाएं देने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। आवेदनों को निपटाने की नियमित समीक्षा की जाती है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कोशिशों की तारीफ साथ ही, पेंडिंग मामलों पर नजर रखी जाती है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि सेवाएं तय समय के अंदर मिलें। इसी वजह से खगड़िया राज्य की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच पाया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, RTPS अधिनियम का मकसद नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसान, पारदर्शी और तय समय में उपलब्ध कराना है। प्रशासन इस व्यवस्था को असरदार बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की लगातार समीक्षा करता रहा है। राज्य में पहला स्थान मिलने पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कोशिशों की तारीफ की है। प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि जनसेवा और अच्छे शासन के प्रति जिले के समर्पण को दिखाती है। भविष्य में भी नागरिकों को बेहतर और तय समय में सेवाएं देने के लिए इसी तेजी से काम जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *