रोहतक के बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड:3 आरोपी नेपाल के रास्ते भागे विदेश, 6 माह बाद भी अधूरी कार्रवाई, सर्वखाप पंचायत ने दी चेतावनी

रोहतक के बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड:3 आरोपी नेपाल के रास्ते भागे विदेश, 6 माह बाद भी अधूरी कार्रवाई, सर्वखाप पंचायत ने दी चेतावनी

रोहतक के गांव हुमांयुपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की परिजनों को सूचना मिली है। मामले में पिछले साढे 6 महीने से कार्रवाई न होने से नाखुश खर्वखाप पंचायत ने एसपी से मुलाकात की और सर्वखाप महापंचायत की चेतावनी दी। रोहित धनखड़ के चाचा सतीश धनखड़ ने बताया कि 27 नवंबर 2025 की रात भिवानी जिले में रोहित धनखड़ की उस समय निर्मम हत्या कर दी, जब उसने विवाह समारोह में महिलाओं के प्रति की जा रही अभद्र टिप्पणियों और बदसलूकी का विरोध किया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित ने केवल महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठाई, किंतु उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हर बार परिवार को मिलता है झूठा आश्वासन
सतीश धनखड़ ने कहा कि पिछले करीब साढे छह माह में कई बार आईजी, एसपी व सीएम से मिल चुके है, लेकिन परिवार को आज भी न्याय का इंतजार है। अधिकारी हर बार झूठा आश्वासन देते है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हो रही। जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं। विदेश में आरोपियों के होने की मिली जानकारी
सतीश धनखड़ ने बताया कि एसपी गौरव राजपुरोहित ने पंचायत को तीन आरोपियों के नेपाल के रास्ते विदेश में होने की जानकारी दी है। पुलिस की तरफ से तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। समाज की तरफ से जल्द होगी बड़े स्तर पर महापंचायत
कमेटी के सदस्य दीपक धनखड़ ने बताया कि लंबे समय तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा तो सर्वखाप की तरफ से बड़े स्तर पर महापंचायत आयोजित करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचेगा। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि केवल न्याय प्राप्त करना है। कोई निर्दोष व्यक्ति परेशान न हो, लेकिन कोई दोषी भी कानून से बचकर नहीं निकलना चाहिए। एसपी का आश्वासन, दोषियों को जल्द करेंगे काबू
एसपी गौरव राजपुरोहित की तरफ से प्रतिनिधिमंडल व पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। कोई भी दोषी कानून से नहीं बच पाएगा, चाहे इसमें समय क्यों न लगे। सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सजा दिलाने का काम किया जाएगा। देर अवश्य हुई है, लेकिन न्याय की प्रक्रिया जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *